• Fri. Feb 13th, 2026

देवी जागरण में उत्पात मचाने वाला सोहेल मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

ByVijay Singhal

Apr 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के कांशीराम कॉलोनी में देवी जागरण के वक्त चाकू मारकर तीन लोगों को घायल करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार की देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। सीओ सदर कुंवर आकाश कुमार सिंह ने बताया कि 28 मार्च को कांशीराम कॉलोनी में देवी जागरण के वक्त दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इसमें सोहेल ने राजू, कविता आदि को चाकू मारकर घायल कर दिया था। वहीं बीरबल नामक युवक को छत से नीचे फेंक दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया था। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। शनिवार की देर रात पुलिस को सोहेल की कैलाश नगर इलाके में आने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी करके मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर करीब पांच मुकदमे दर्ज हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.