हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद अब 2041 के लिए ब्रज के विकास की योजना तैयार करने में जुट गया है। इसके लिए जनपद स्तर पर 14 विभागों से प्रस्तावित विकास कार्यों की डीपीआर मांगी गई है। इस कार्य में अब तक हो रही देरी को लेकर सीईओ एसबी सिंह ने नाराजगी जताई है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने पिछले साल ब्रज विकास योजना 2041 तैयार करने का निर्णय लिया था। इसके अंतर्गत नगर निगम सहित सभी 15 स्थानीय निकायों के अलावा मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण, जल निगम, पीडब्ल्यूडी, विद्युत निगम, पुरातत्व विभाग, पर्यटन विभाग, उद्यान विभाग, सेतु निगम, सिंचाई, रोडवेज को शामिल किया गया। उक्त संबंधित विभागों से विकास कार्यों की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट मांगी थी। इसमें अब तक महज चार विभागों ने ही अपने प्रस्ताव डीपीआर के साथ भेजे हैं, जिसमें विकास प्राधिकरण, वन विभाग, उद्यान विभाग, जल निगम शामिल हैं हालांकि इनकी भी डीपीआर पूर्ण नहीं हैं। इसी स्थिति को लेकर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय सभागार में परिषद के सीईओ एसबी सिंह की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने ब्रज विकास योजना 2041 के अंतर्गत प्रस्तावित विकास कार्यों की डीपीआर जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त शशांक चौधरी की मौजूदगी में नगर निगम अधिकारियों ने अवगत कराया कि सीवरेज उपचार, कचरा संग्रहण और निस्तारण तथा डाटा सेंटर व वायरलेस सिस्टम के विकास की डीपीआर प्रस्तुत कर दी गई है। इसमें वृंदावन परिक्रमा मार्ग सहित संपूर्ण नगर की सफाई व्यवस्था शामिल है। इसके अलावा मेडिकल बेस्ड निरस्तारण की डीपीआर बनाई जाएगी। सीईओ एसबी सिंह ने नगर निगम सहित सभी निकार्यों को प्रस्तावित विकास कार्यों की पीआर 30 अप्रैल तक प्रस्तुत कर दें। इसमें विकास प्राधिकरण, रोडवेज, वन, उद्यान, संस्कृति विभाग, जल निगम के प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा करते हुए डीपीआर तैयार करने में बरती जा रही लापरवाही को लेकर नाराजगी भी जताई। बैठक में ब्रज तीर्थ विकास परिषद के पर्यावरण विशेषज्ञ मुकेश कुमार शर्मा, तकनीकी विशेषज्ञ आर के जायसवाल, विप्रा के अधिशासी अभियंता प्रशांत गौतम, अधिशासी अभियंता विद्युत एससी रावत, जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
