• Sun. Feb 15th, 2026

वृन्दावन का अत्यंत प्राचीन व दिव्य स्थल है श्रीकृष्ण काली पीठ : महापौर विनोद अग्रवाल

ByVijay Singhal

Apr 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में गोपीनाथ बाज़ार स्थित श्रीकृष्ण काली पीठ में चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में चल रहे दस दिवसीय श्रीशतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति श्रीकृष्ण काली पीठाधीश्वर डॉ. केशवाचार्य महाराज के पावन सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य सम्पन्न हुई।जिसमें सैकड़ों वैदज्ञ विप्रों एवं भक्तों व श्रद्धालुओं ने अत्यंत विधि विधान से अपनी आहुतियां दीं।साथ ही सैकड़ों कन्याओं-लांगुराओं का पूजन-अर्चन करके उन्हें भोजन प्रसाद ग्रहण करा कर उपहार वितरित किए गए।
इस अवसर पर श्रीकृष्ण काली पीठाधीश्वर डॉ. केशवाचार्य महाराज ने मुख्य अतिथि मथुरा वृन्दावन के महापौर विनोद अग्रवाल का पटुका ओढ़ाकर एवं ठाकुरजी का चित्रपट भेंट कर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया।
श्रीकृष्ण काली पीठाधीश्वर डॉ. केशवाचार्य महाराज ने कहा कि वृन्दावन में कृष्णोपासना के अलावा मां दुर्गा की उपासना भी अत्यंत श्रद्धा के साथ की जाती है।इसका प्रमाण यहां आने भक्तों व श्रद्धालुओं की असंख्य संख्या स्वयं प्रगट करती है।
मुख्य अतिथि मथुरा वृन्दावन के महापौर विनोद अग्रवाल एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि श्रीकृष्ण काली पीठ वृन्दावन का अत्यंत प्राचीन व दिव्य स्थल है।यहां प्रतिवर्ष दोनों नवरात्रों में विश्वकल्याणार्थ शतचंडी महायज्ञ आयोजित किया जाता है।जिसमें दूर-दराज के असंख्य भक्त श्रद्धालु अत्यंत श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ भाग लेते हैं।
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी व आचार्य पीठाधीश्वर यदुनंदनाचार्य महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण काली पीठ श्रीधाम वृन्दावन का गौरव है।यह स्थान ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व का है।इस स्थान से तमाम प्रख्यात संत, धर्माचार्य व राजनेता जुड़े हैं।जिनकी  इस स्थान के प्रति अपार आस्था है।
महोत्सव में पद्मश्री कृष्ण कन्हाई चित्रकार, यश भारती सम्मान से सम्मानित गोविन्द कन्हाई चित्रकार, पण्डित योगेश द्विवेदी, आदित्य आचार्य, भीमसेन अग्रवाल (चक्की वाले), पूर्व प्राचार्य डॉ. विनोद बनर्जी, वरिष्ठ पत्रकार सी.पी. सिंह सिकरवार, डॉ. राधाकांत शर्मा, आलोक बंसल, पार्षद ललित अरोड़ा, पूर्व सभासद विजय मिश्र, प्रमुख समाजसेवी शैलेंद्र अग्रवाल, धर्मेंद्र मिश्रा आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति विशेष रही।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.