• Sun. Feb 15th, 2026

मथुरा में चुनाव के लिए वाहन देने से मना करने पर दो दर्जन वाहन स्वामियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

ByVijay Singhal

Apr 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण के अंतर्गत मथुरा में होने जा रहे मतदान की व्यवस्था के लिए वाहन देने से मना करने वाले दो दर्जन वाहन स्वामियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने जा रही है। अब तक जिला प्रशासन ने जनपद में 5743 वाहनों के अधिगृहण की कार्यवाही को अंजाम दे दिया है। मथुरा संसदीय क्षेत्र के लिए 26 अप्रैल को मतदान होने जा रहा है। इसके लिए चुनावी व्यवस्थाओं को अब अंतिम रूप देने का काम शुरू हो गया है। इसमें मतदान के लिए रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियों के लिए 6043 वाहनों के अधिगृहण की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया था लेकिन अब तक जिला प्रशासन 5743 छोटे और बडे वाहनों के अधिगृहण की व्यवस्था को ही अंजाम दे सका है। इसमें 1866 छोटे वाहन तथा 3881 बडे वाहन शामिल है। इसके अलावा करीब 450 वाहनों के तकनीकी कारणों से अधिगृहण नहीं किया जा सका है। इसमें से अधिकांश वाहनों को ढूंढा ही नहीं जा सका है। इस दौरान दो दर्जन ऐसे भी वाहन स्वामी सामने आए हैं, जिन्होंने अपने वाहन चुनावी व्यवस्था के लिए उपलब्ध कराने से साफ मना कर दिया है।

ऐसे वाहन स्वामियों के खिलाफ जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इस पर सूची संबंधित थाना प्रभारी को भेजी जा रही है जिससे संबंधित वाहन स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा सके। बताया जाता है 23 अप्रैल की सांय से अधिग्रहीत वाहनो को मंडी समिति में एकत्रित करने की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। 25 अप्रैल को प्रात : से पोलिंग पार्टियों को वाहनों के साथ मतदान केन्द्रो के लिए रवाना कर दिया जायेगा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.