हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महानगर में यमुना घाट क्षेत्र स्थित एक धर्मशाला से पुलिस ने कई अराजक तत्वों को हिरासत में लिया है। सूत्रों को कहना है कि गाजियाबाद पुलिस को सूचना मिली थी कि एक शातिर अपराधी काशी विश्वनाथ धर्मशाला में अपने साथियों के साथ ठहरा हुआ है। कई वाहनों में भरकर आई पुलिस ने धर्मशाला की घेराबंदी कर शातिर को साथियों के साथ अपनी गिरफ्त में ले लिया। पुलिस ने जब यहां पर यात्री रजिस्टर चेक किया तो उसमें कहीं भी उसका कोई उल्लेख नहीं था। स्थानीय कोतवाली पुलिस इस बारे में कुछ भी बताने से कतराती रही। सूत्रों कहना है कि पकड़े गए शातिर बदमाश की मोबाइल फोन ट्रैक लोकेशन मथुरा में यमुना किनारे गाजियाबाद पुलिस को मिली थी। यह अपराधी एटीएम लूट सहित कई बड़ी वारदातो में शामिल रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
