• Sun. Feb 15th, 2026

वृंदावन में अमित शाह के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने नो फ्लाइंग जोन किया घोषित

ByVijay Singhal

Apr 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । देश के गृहमंत्री अमित शाह के 20 अप्रैल कल वृंदावन में आगमन के चलते प्रस्तावित जनसभा को देखते हुए जिला प्रशासन ने 5 किलोमीटर का क्षेत्र नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया। उनकी जनसभा के आसपास आकाश में कोई भी चीज या वस्तु उड़ान नहीं भर सकती।
जिला मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पत्र  19 अप्रैल में उल्लेख किया है कि अमित शाह  गृहमंत्री भारत सरकार का 20 अप्रैल को सांय करीब 4 बजे से साढ़े 5 बजे के मध्य प्रियकांत जू मंदिर, वृन्दावन रोड छटीकरा में भ्रमण एवं जनसभा को सम्बोधित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। गृहमंत्री को विभिन्न आतंकवादी समूहों, नक्सलवादी समूहों एवं अन्य देश विरोधी शक्तियों से जीवन भय सम्भावित है।
इसके अतिरिक्त विभिन्न राजनैतिक विरोधियों द्वारा उनके कार्यक्रम को गुब्बारे, पतंग, ड्रोन आदि के द्वारा बाधित किये जाने की सम्भावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपने उक्त पत्र के अन्त में 20 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक कार्यक्रम स्थल प्रियकांत जू मंदिर, वृन्दावन रोड छटीकरा की 5 किलो मीटर की त्रिज्या में चारों ओर के क्षेत्र को नो-फ्लाईंग जोन घोषित करने का अनुरोध किया गया है जिसके चलते     जिला मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार सिंह ने प्रियकांत जू मंदिर, वृन्दावन रोड छटीकरा की 5 किलो मीटर की त्रिज्या में चारों ओर के क्षेत्र को नो-फ्लाईंग जोन घोषित किया है। यह आदेश  20 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक के लिए प्रभावी रहेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.