हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कांग्रेस इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी मुकेश धनगर ने जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं में कहा कि जनता भाजपा से ऊब चुकी है और आने वाले चुनाव में उसके 400 के पार वाले दावे को झुठलाने का मन बना चुकी है। उन्होंने आज शहर के नवनीत नगर, प्रकाश नगर और सुखदेव नगर के बाद गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के सीह, पल्सो, हथिया, डरावली, भगोसा/ नीमगांव, राधाकुंड, हथिया मेवाती, साकेत, मीढ़ोरा, कोसीकलां, नवनीत नगर, प्रकाश नगर, सुखदेव नगर में जनसंपर्क किया।
कांग्रेस प्रत्याशी धनगर ने जनसम्पर्क के दौरान बुजुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं का सहयोग भी अपने संघर्ष का उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र में लगातार दस वर्षों से सांसद ने कोई विकास कार्य नहीं कराए हैं। जहां उन्होंने यमुना की शुद्धि के नाम पर छलावा किया वहीं युवाओं के रोज़गार की दिशा में वे अपनी पहचान के अनुरूप कुछ नहीं कर पाईं। ऐसा सिर्फ मथुरा संसदीय क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि देश-प्रदेश के अधिकांश भाजपा प्रतिनिधियों ने आम लोगों को निराश किया है, जिससे उनका भाजपा से मोह भंग हो चुका है। आने वाली 4 जून के बाद मतदाताओं का निर्णय भाजपा को उसके दावों के विपरीत दिखा देगा। जनसंपर्क और नुक्कड़ सभा में जनसंपर्क कार्यक्रम में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि, पूर्व चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर, वैद्य मनोज गौड़, दीपक कौशिक, महेंद्र मंगला, वेद प्रकाश महावर, सलीम जाफर, ठाकुर बिहारी लाल, हनीफ मुला, बंटी सिद्दीकी, कासन रिजवी, मुस्लिम कुरैशी, सोमिल कुलश्रेष्ठ, हाजी शहाबुद्दीन, अजय कुमार, हाजी नसीम शाह, यश दीक्षित, विमल सहाय, विपिन पंडित, विजय चौधरी, हाकिम सिंह मौजूद रहे।

7455095736
Author: Vijay Singhal
0% LikesVS
100% Dislikes