हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा।प्रसिद्ध श्री राम जन्म महोत्सव मेला समिति द्वारा प्राचीन राम मंदिर घीया मंडी से शोभायात्रा निकाली गई है। शोभायात्रा का शुभारंभ गुरु स्वामी देवानंद महाराज महामंडलेश्वर स्वामी राधा प्रसाद देव जु रसिक संत श्री महंत मोहिनी बिहारी शरण मेला संयोजक कन्हैया लाल अग्रवाल राजेन्द्र बंसल हेमंत चतुर्वेदी मनु ऋषि त्रिवेदी ने भगवान श्री राम जी के दीप प्रज्वलित कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। शोभा यात्रा में विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के साथ श्री राम जन्मोत्सव मेला समिति फरसा दल बजरंग दल ओर से झांकियां निकाली गई शोभा यात्रा में राम उत्सव मनाया गया। शहर से लेकर गांव-गांव तक पूरा शहर भगवामय होने के कारण राममय हो गया है। सुबह से ही यह सिलसिला चलता है।पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यातायात दुरुस्त रहा। शोभा यात्रा में
इसमें विभिन्न देवी देवताओं के रूप में सजे कलाकार आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। जयश्री राम के नारों से पूरा वातावरण राममय हो गया है। सिर में केसरिया पगड़ी तथा हाथ में भगवा ध्वज लेकर चल रहे राम भक्तों से नगर एक बार राम मय हो गया।
समिति के प्रवक्ता श्याम शर्मा ने बताया यह शोभायात्रा शाम पांच बजे रवाना हुई। सबसे आगे दामोदर श्री गणेश मां चामुंडा महादेव हनुमान भव्य राम डोला की झांकी के साथ डांडिया पार्टी में डीजे से प्रसारित हो रहे नारे एवं गीत राम भक्तों का जोश दुगुना कर रहे थे। घनश्याम कृपा कर दो मथुरा भी सजाएंगे सुनकर अगल-बगल के लोग भी थिरकते देखें गए। वहीं मेला संयोजक कन्हैया लाल अग्रवाल ने बताया शोभा यात्रा से पूर्व प्रातः भगवान श्री राम जी का अभिषेक किया गया। बीच बीच शोभायात्रा को महिलाओं एवम बहनों से राम दरबार की आरती ओर पूजन किया।
इस अवसर महाराज महामंडलेश्वर कृष्णानंद महाराज महामंडलेश्वर परमेश्वरदास महाराज रमाकान्त गोस्वामी समिति अध्यक्ष राजेंद्र बंसल महामंत्री हेमंत चतुर्वेदी मनु ऋषि त्रिवेदी केशव पंडा रमन लाल शर्मा योगेश आवा प्रदीप यादव योगेश गौड़ चिन्मय शर्मा राहुल दुबे योगेंद्र चतुर्वेदी नितिन चतुर्वेदी भरत राजपूत निखिल वार्ष्णेय अमित भारद्वाज डॉ जमुना शर्मा रुचि द्विवेदी रामदास चतुर्वेदी डॉ भावना शर्मा डॉ गोपालचार्य दीपा अग्रवाल अभिषेक गौड़ हेमन्त खंदौली शशि भानु गर्ग हरिओम शर्मा आदि मौजूद थे
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
