• Tue. Feb 10th, 2026

वोट कटवाने को मृतक व्यक्ति के नाम से दर्ज कराई शिकायती

ByVijay Singhal

Nov 15, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में निकाय चुनाव की मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान किसी जालसाज ने वोट कटवाने के लिए मृत व्यक्ति के नाम से अधिकारी को शिकायती पत्र दिया। पत्र जांच के लिए आया तो पता चला कि जिस व्यक्ति के नाम से शिकायत दर्ज कराई गई है, उसकी तीन साल पहले पूर्व सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। मृतक के परिजनों ने एसडीएम को सूचना देकर जालसाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सौंख में कई दिन से मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। मतदाता सूची में शामिल अवैध वोटों को लेकर चुनाव आयोग द्वारा आपत्ति मांगी गई थी। नगर पंचायत के वार्ड दो में आठ वोटों पर तीन वर्ष पूर्व मृतक दीप चंद पुत्र रामबाबू के नाम से आपत्ति फार्म भर दिया गया, जबकि दीप चंद की तीन वर्ष पूर्व सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस मामले में सुपरवाइजर डोरी लाल शर्मा व बीएलओ शांति देवी ने फर्जी आपत्ति का निस्तारण कर रिपोर्ट तहसील कार्यालय में दी है। मृतक दीप चंद के भाई दीपक का कहना है कि भाई को तीन वर्ष पूर्व सड़क हादसे में मौत हो गई थी। कुछ राजनैतिक लोगों ने मेरे भाई के नाम से आठ आपत्ति फार्म फर्जी तरीके से भर दिए है। इस मामले में चुनाव आयोग द्वारा जांच कर कार्रवाई की जाए। तिलक सिंह कुंतल ने बताया कि कस्बा में ग्रामीण क्षेत्र के साथ राजस्थान, महाराष्ट्र, पश्चिमी बंगाल आदि प्रदेशों की वोट बीएलओ द्वारा नहीं काटी गई है। मेरे नाम से लोगों ने फर्जी तरीके से आपत्ति फार्म भरे हैं। मैंने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।  डॉ. सुरेश कुमार एसडीएम गोवर्धन ने कहा मामला संज्ञान में आया है, बीएलओ इसकी जांच कर रहे हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.