हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
वृंदावन। इस्कान के एक शीर्ष पदाधिकारी ने दावा किया कि यूपी के वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण का गगनचुंबी मंदिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा और भारत में पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा। 70 मंजिला वृंदावन हेरिटेज टावर 210 मीटर ऊंचा होगा। इसे आठ करोड़ डालर की लागत से बनाया जा रहा है। ग्लोबल हरे कृष्णा मूवमेंट के उपाध्यक्ष और इस्कान बेंगलुरु के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंचलपति दास ने एक साक्षात्कार में कहा कि आध्यात्मिकता के लिए कोई टूटा-फूटा बुनियादी ढांचा नहीं हो सकता और मंदिर हमेशा जर्जर स्थिति में नहीं रह सकते। उन्होंने बताया, ‘हमारे माननीय प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) ने एक बयान में कहा है कि वह प्रवासी भारतीयों से एक आह्वान कर रहे हैं। कृपया अमेरिका से पांच अमेरिकियों को भारत लाएं और उन्हें भारत दिखाएं। निश्चित रूप से जो कोई भी दुनिया के किसी भी हिस्से से भारत आता है, तो वह आध्यात्मिकता की तलाश में होता है।’चंचलपति दास ने कहा कि वृंदावन हेरिटेज टावर एक अष्टकोणीय संरचना है जिसमें चार मंदिर हैं। मंदिर परिसर में आवास सुविधाएं होंगी और तीन हजार कारों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था होगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
