• Wed. Feb 18th, 2026

बार कोषाध्यक्ष ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

ByVijay Singhal

Apr 17, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बार एसोसिएशन मथुरा के कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम ने मंगलवार को कचहरी परिसर स्थित गेट नंबर तीन पर बरगद के पेड़ के नीचे सुबह 10 से शाम 4 बजे तक धरना दिया। उन्होंने कहा कि बैंक खातों का विवरण और बार एसोसिएशन की आय-व्यय का ब्यौरा नहीं पदाधिकारियों द्वारा नहीं दिया जा रहा है। इसी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
बृजेश कुमार गौतम का कहना है कि अध्यक्ष व सचिव से बीते 6 माह से बैंक खातों का विवरण और आय-व्यय का ब्यौरा मांगा जा रहा है। अध्यक्ष व सचिव इसे दे नहीं रहे हैं। बार एसोसिएशन के बैंक अकाउंट नंबर भी उपलब्ध नहीं कराए हैं। अधिवक्ताओं ने उनको कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। उनका कहना है कि बार एसोसिएशन की 64 लाख रुपये की आमदनी हुई, उसमें से 58 लाख रुपये खर्च कर दिए। इधर, धरना स्थल पर पहुंचकर सैकड़ों अधिवक्ताओं द्वारा रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर धरने को समर्थन भी दिया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.