• Fri. Nov 27th, 2026

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Byvijay.singhal1233

Apr 17, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर शस्त्र बनाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनके कब्जे से 12 तमंचे, एक बंदूक, 23 कारतूस और अर्द्धनिर्मित शस्त्र व उपकरण बरामद हुए हैं। एसपी सिटी अरविंद सिंह ने बताया कि सीओ सदर कुंवर आकाश सिंह व थाना प्रभारी जैंत अजय वर्मा के नेतृत्व में यह सफलता मिली। मुखबिर की सूचना पर बड़ी आटस के चामड़ माता मंदिर के पीछे से जंगल में बनी कोठरी से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। वहीं एक तस्कर भाग निकला। गिरफ्तार तस्करों की पहचान मनीष उर्फ मानवेंद्र निवासी मइ पूरना, थाना इगलास, जिला अलीगढ़ हाल निवासी ग्राम कोटा थाना जैंत व कमल उर्फ गुल्ला निवासी जयसिंहपुरा, गणेश टीला, कमोली वाली धर्मशाला, थाना गोविंदनगर को गिरफ्तार किया गया। एक साथी अकरम निवासी गोंदा आटस थाना जैंत मौके से भाग निकला। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों ने पूछने पर बताया कि वे दोनों व फरार अकरम एक साथ मिलकर नए तमंचे बनाने व खराब तमंचों की मरम्मत करते थे। शस्त्र बेचने का काम अकरम करता था। वही हम लोगों को हिस्से की रकम देता था। जिससे हम अपने परिवार का खर्चा चलाते थे। जंगल में जगह बदल-बदल कर कई दिनों से देर रात में तमंचे बनाने की फैक्टरी चला रहे थे। चुनाव के कारण तमंचों की मांग बढ़ गई। इसकी कारण वह शस्त्र बना रहे थे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.