• Wed. Feb 18th, 2026

तमिलनाडु संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में सफर के दौरान यात्री की तबीयत बिगड़ने मथुरा 8 न. प्लेट फार्म पर रोका

ByVijay Singhal

Apr 17, 2024
Spread the love
ट्रेन आगे बढ़ी तो ओएचई में फंसकर इंजन का पेंटो टूट गया इससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा में तमिलनाडु संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में सफर के दौरान यात्री की तबीयत बिगड़ गई। जानकारी होते ही आनन-फानन ट्रेन को मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर आठ पर रोका गया। बीमार यात्री को चिकित्सकीय सहायता दी गई। इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी तो ओएचई में फंसकर इंजन का पेंटो टूट गया। इससे ट्रैक पर आ रही अन्य ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से मदुरई जा रही थी। मंगलवार सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर ट्रेन जंक्शन पर पहुंची। अधिकारियों को ट्रेन में सफर कर रहे मोहम्मद उमर (54) की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली। मेडिकल टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। बीमार यात्री का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। ट्रेन 7 बजकर 17 मिनट पर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या आठ से गंतव्य के लिए आगे बढ़ी। ट्रेन कुछ ही आगे पहुंची थी की 7 बजकर 25 मिनट पर ट्रेन का पेंटो ओएचई लाइन में फंसकर टूट गया। इससे ट्रेन के पहिए मौके पर ही थम गए। जानकारी मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 7 बजकर 40 मिनट पर प्लेटफार्म नंबर एक और ब्रांच लाइन की ओएचई भी बंद हो गई। 7 बजकर 58 मिनट पर डीजल लोको इंजन मौके पर पहुंचा। 8 बजकर 20 मिनट पर ओएचई लाइन को सही कर लिया गया। 8 बजकर 30 मिनट पर प्लेटफार्म नंबर एक की लाइन को चार्ज किया गया। संख्या 12652 के साथ लगाया गया। 8 बजकर 54 मिनट पर रेडी रिपोर्ट मिली। 8 बजकर 55 मिनट पर ट्रेन को मदुरई के लिए रवाना कर दिया गया। 11 बजे पीएंडटी ब्लॉक लिया गया। दोपहर 1 बजे काम पूरा कर लिया गया। ओएचई लाइन टूटने के कारण प्लेटफार्म संख्या 8-9 और 1 पर ट्रेनों का संचालन रुक गया। इन प्लेटफार्मों पर आने वाली ट्रेनों को प्लेटफार्म संख्या 2,3 से निकला गया। सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर प्लेटफार्म संख्या 1 पर ट्रेनों का आवागमन शुरू हो पाया। ओएचई लाइन टूटने के कारण अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। मरम्मत कार्य के दौरान अप लाइन पर सात, जबकि डाउन लाइन पर करीब 6 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। ट्रेन संख्या 12652 तमिलनाडु संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का मथुरा जंक्शन पर ठहराव नहीं होता। यात्री की तबीयत बिगड़ने के कारण ट्रेन को आपात स्थिति में जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रोका गया था। ट्रेन आगे बढ़ी तो पेंटो टूटने का हादसा हो गया।
एसके श्रीवास्तव, स्टेशन निदेशक-मथुरा जंक्शन ने कहा तमिलनाडु संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का पेंटो ओएचई के आइसोलेट में फंसकर टूट गया। ट्रेन में डीजल इंजन लगाकर आगे रवाना किया गया। इस दौरान प्लेटफार्म संख्या 8-9 और 1 पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.