• Wed. Feb 18th, 2026

छात्र का शव यमुना में मिलने से सनसनी, ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर दर्शन के लिए बोल कर गया था युवक, हत्या की आशंका

ByVijay Singhal

Apr 17, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ठा.बांकेबिहारी जी के दर्शन को गए यूपीएससी के छात्र का यमुना में शव मिलने से सनसनी फैल गई। चीरघाट पर यमुना नदी में शव को पानी में उतराता देख नाविकों ने पुलिस को सूचना देकर बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त थाना मगोर्रा के गांव शाहपुर चैनपुर निवासी 27 वर्षीय सत्यवीर के रूप में हुई है। पुलिस की सूचना पर पहुंचे स्वजन ने छात्र की हत्या की आशंका जताई है।
थाना मगोर्रा के गांव शाहपुर चैनपुर निवासी सत्यवीर सिंह मथुरा में बीएसए रोड स्थित कृष्ण विहार में रहकर यूपीएससी की तैयारी के साथ गणित और विज्ञान की कोचिंग पढ़ाते थे। उन्होंने यूपीएससी-प्री की परीक्षा भी दी थी। इसके बाद इंटरव्यू दिया था। सोमवार शाम को सत्यवीर ठा.बांकेबिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन गए थे। शव चीरघाट के पास नाविकों को नदी में तैरता दिखाई दिया। शव देखते ही नाविकों ने छलांग लगाकर उनको बाहर निकाला, तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। बड़े भाई परसोत्तम ने बताया, सोमवार शाम को सत्यवीर से बात हुई थी। सत्यवीर ने वृंदावन में ठा.बांकेबिहारी के दर्शन करने की बात कही थी। मंगलवार सुबह भाई का शव मिलने की सूचना मिली। स्वजन ने सत्यवीर की हत्या की आशंका जताई है। बड़े भाई परसोत्तम ने आरोप लगाते हुए बताया, मृतक सत्यवीर के गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। शव के मुंह के झाग और खून भी निकल रहा था। स्वजन ने पुलिस से प्रकरण का राजफाश करने की मांग की है। बिहारी जी चौकी के एसआइ सुबोध मलिक ने बताया, बड़े भाई परसोत्तम ने लिखकर दिया है कि उनके भाई सत्यवीर की यमुना में डूबने से मृत्यु हुई है। पोस्टमार्टम कराकर शव ले जा रहे हैं। हत्या की कोई आशंका नहीं जताई है।
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.