• Wed. Feb 18th, 2026

मथुरा में निजी चिकित्सक मतदान जागरूक रैली निकालेंगे

ByVijay Singhal

Apr 17, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए महानगर में 18 अप्रेल को शाम चार बजे मथुरा मेडिकल एसोसिएशन द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकालकर निजी चिकित्सक मतदाताओं को जागरूक करेंगे और उनके अमूल्य वोट का महत्व बताएंगे।
एसो. के नवागत अध्यक्ष डा.मनोज गुप्ता एवं सचिव डा.योगेश अग्रवाल ने बताया कि मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए गुरुवार को एक रैली जुबली पार्क डैम्पीयर नगर स्थित आईएमए भवन से निकाली जाएगी। रैली विकास बाजार, गांधी प्रतिमा होते हुए आईएमए भवन पर समाप्त होगी। साथ ही चिकित्सा संस्थानों के संचालक अपने-अपने यहां फ्लेक्स एवं बैनर लगवा रहे हैं। ओपीडी में आने वाले मरीजों एवं परिजनों को भी मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। प्रत्येक मतदाता अपने वोट की शक्ति समझे और 26 अप्रेल को अपने-अपने पोलिंग बूथ पर मतदान अवश्य करें। पूर्व अध्यक्ष डा. अनिल चौहान, पूर्व अध्यक्ष डा.संजय गुप्ता,उपाध्यक्ष डा. गौरव भारद्वाज, डा.ललित वार्ष्णेय , डा.बिजेन्द्र तिवारी, डा.पंकज गुप्ता, डा.आशीष गोपाल, डा.प्रवीन गोयल, डॉ डी पी गोयल , डॉ एस के बर्मन आदि चिकित्सकों ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से चिकित्सकों द्वारा इस बारे में जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। रैली के माध्यम से और इसका और प्रचार-प्रसार किया जाएगा,जिससे जागरूकता बढ़े।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.