• Wed. Feb 18th, 2026

वर्षा ऋतु के दौरान मथुरा में जल भराव की समस्या के खात्मे के लिए निगम प्रशासन ने बनाई कार्य योजना

ByVijay Singhal

Apr 17, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आगामी समय में आने वाली वर्षा ऋतु को देखते हुए महानगर में जल भराव की समस्या के निवारण को लेकर मथुरा वृंदावन नगर निगम प्रशासन इस बार काफी गंभीर नजर आ रहा है । मंगलवार को महापौर विनोद अग्रवाल ने नगर आयुक्त शशांक चौधरी के साथ शहर के प्रमुख स्थानों पर होने वाली जल भराव की समस्या से निपटने के लिए अधिकारियों की मीटिंग की।
वर्षा ऋतु के दौरान भूतेश्वर अंडरपास, बीएसए रोड एवं नया बस स्टैंड अंडर पास पर होने वाली जल भराव की समस्या से यातायात प्रभावित रहता है एवं आम नागरिकों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के दृष्टिगत महापौर कार्यालय में एक बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि बीएसए रोड से लेकर सदर एस टी पी तक जाने वाले बड़े नाले की सफाई कराने एवं अतिक्रमण मुक्त रखते हुए पूर्ण क्षमता से संचालित रखने के दृष्टिगत नाले को 9 सेक्टर में विभाजित किया गया। उक्त नाले का सेक्टर वाइज सर्वे कर प्रत्येक सेक्टर में पाई गई कमियों को चिन्हित किया गया एवं पाई गई कमियों को तत्काल ठीक कराने हेतु प्रत्येक सेक्टर में नोडल अधिकारी एवम कर्मचारी नामित किए गए। उक्त नाले पर सदर एसटीपी से सदर पुलिया तक एवं सदर पुलिया से अंबाखार कच्चे नाले से पापड़ा पीर तक कार्यवाही किए जाने हेतु अरुनेंद्र कुमार महाप्रबंधक जल तथा पापड़ा पीर से अंतापड़ा की पुलिया तक कार्यवाही किए जाने हेतु एसपी मिश्रा अधिशासी अभियंता अंतापड़ा की पुलिया से गांधी आश्रम के नीचे तक कार्यवाही किए जाने हेतु रामजीलाल अपर नगर आयुक्त शर्मा ऑप्टिकल से सुभाष नगर चाह कटौती कुआं मस्जिद तक कार्यवाही किए जाने हेतु श्रीमती कल्पना सिंह चौहान सहायक नगर आयुक्त चाह कटौती कुआं से वनखंडी होते हुए भैंस बहोरा डलाब घर तक एवं भैंस बहोरा डलाब घर से के आर की पुलिया तक कार्यवाही किए जाने हेतु राकेश कुमार त्यागी सहायक नगर आयुक्त के आर की पुलिया से बड़ी रेलवे लाइन तक एवं बड़ी रेलवे लाइन की दूसरी तरफ से बीसीए कॉलेज की पुलिया तक शिव कुमार गौतम सी टी ए ओ को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सभी नोडल अधिकारियों को सर्वे के दौरान नाले पर चिन्हित की गई समस्याओं का निस्तारण निर्धारित समय के अंतर्गत करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त नाले के शत प्रतिशत क्षमता से संचालित रहने पर वर्षा ऋतु के दौरान भूतेश्वर अंडरपास एवं बी एस ए रोड पर होने वाले जल भराव की अवधि को अल्प किया जा सकेगा जिससे आम नागरिकों को आवागमन में कठिनाई नहीं होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.