हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोहरे में भी रोडवेज बसें फर्रांटा भर सकें, इसके लिए बसों की हेड लाइट में ऑल वेदर बल्ब लगाए जाएंगे। यह बल्ब मंगलवार से बसों में लगने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए रोडवेज ने बल्ब के लिए डिमांड भेज दी है। अभी तक रोडवेज बसों को फॉग लाइट या फिर भी पीली पॉलिथीन हेड लाइट में लगाकर कोहरे के समय दौड़ाता था। पॉलिथीन प्रतिबंधित होने के कारण इस बार इन बसों की हेड लाइट में ऑल वेदर बल्ब लगाए जाएंगे। वर्तमान में रोडवेज की करीब 84 बसें हैं। इन बसों में बल्बों को लगाने के लिए रोडवेज ने डिमांड भी भेज दी है। पहले चरण में करीब 200 बल्ब मंगवाए गए हैं। इसके बाद करीब 100 बल्ब और मंगाए जाएंगे। यह बल्ब रिजर्व में रखे जाएंगे ताकि खराब होने पर तत्काल बल्ब को बदलकर नया लगाया जा सके। 34 अनुबंधित बसों के संचालकों को भी ऐसे बल्ब लगाने के निर्देश एआरएम मदनमोहन शर्मा ने दिए हैं। मथुरा डिपो के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार से कोहरे से निपटने के लिए प्रत्येक बस में ऑल वेदर बल्ब लगाए जाएंगे। इससे कोहरे में बसों के संचालन में अड़चन नहीं आएगी। इसके अलावा अनुबंधित बसों के संचालकों को कोहरे से निपटने का इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
