हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 16 अप्रैल। कार्यक्रम अधिकारी ओ.पी. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सरल, सुगम एवं समावेशी चुनाव के लिए जिला प्रशासन की तैयारियों पर मथुरा आकाशवाणी के स्टूडियों से जिला प्रशासन का जिले के सामान्य मतदाताओं से सीधा संवाद जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा किया जायेगा। जैसा कि आपको विदित है कि आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के संदर्भ में दिनांक 26 अप्रैल 2024 को मथुरा में दूसरे चरण में मतदान होना सुनिश्चित हुआ है। सरल, सुगम एवं समावेशी चुनावों के लिए निष्पक्ष एवं नैतिक मतदान में सामान्य जन अपनी सहभागिता निभा सके। जिला प्रशासन इस हेतु कटिबद्ध है। शासन प्रशासन की प्राथमिकताओं, जिम्मेदारी और चुनाव तैयारियों पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह आकाशवाण के स्टूडियों में दिनांक 18 अप्रैल 2024 दिन गुरूवार को दोपहर 12 बजे से 01 बजे तक जिले के सभी जागरूक मतदाताओं/भाई-बहनों से सीधा संवाद करेंगे।
इस कार्यक्रम में टेलीफोन नं-2530135 पर फोन करके तथा मोबाइल नं-9412225575 पर व्हाटसएप संदेश के माध्यम से जन-सामान्य सीधे जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी से चुनाव प्रक्रिया संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या फिर चुनाव प्रकिया पर अपने विचार व सुझाव भी साझा कर सकते हैं। इस कार्यक्रम को मथुरा आकाशवाणी के एफएम 102.2 मेगाहर्टज के मीटरों पर व न्यूज ऑन एयर एप पर सीधे सुना जा सकता है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
