• Thu. Feb 19th, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश,कारखानों, दुकानों एवं वाणिज्यिक अधिष्ठानों में कार्यरत समस्त कार्मिकों का अवकाश

ByVijay Singhal

Apr 16, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 16 अप्रैल। जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश राज्य में 07 चरणों कमशः दिनांक 19 अप्रैल (शुक्रवार), 26 अप्रैल (शुक्रवार), 07 मई (मंगलवार), 13 मई (सोमवार), 20 मई (सोमवार), 25 मई एवं दिनांक 01 जून 2024 (शनिवार) को लोक सभा सामान्य निर्वाचन एवं विधान सभा निर्वाचन के उप निर्वाचन-2024 हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य में तीन चरणों क्रमशः 19 अप्रैल (शुक्रवार), 26 अप्रैल (शुक्रवार), तथा 07 मई (मंगलवार) तथा राजस्थान राज्य में 02 चरणों कमशः 19 अप्रैल (शुक्रवार) तथा 26 अप्रैल (शुक्रवार) एवं हरियाणा राज्य में दिनांक 25 मई एवं उत्तर प्रदेश राज्य में 07 चरणों कमशः दिनांक 19 अप्रैल (शुक्रवार), 26 अप्रैल (शुकवार), 07 मई (मंगलवार), 13 मई (सोमवार), 20 मई (सोमवार), 25 मई एवं दिनांक 01 जून 2024 (शनिवार) को मतदान होना नियत है। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 निर्चावन क्षेत्रों के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश राज्य में निजी या सार्वजनिक कारखानों, प्रतिष्ठानों, दुकान, औद्योगिक उपक्रम या कारोबार, व्यवसाय में नियोजित कर्मकारों को मतदान के दिवस को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 निर्वाचन क्षेत्रों के अन्तर्गत कारखानों में कार्यरत छत्तीसगढ़ तथा राजस्थान राज्य के मतदाता जो उत्तर प्रदेश राज्य में निजी या सार्वजनिक कारखानों, प्रतिष्ठानों, दुकान, औद्योगिक उपक्रम या कारोबार, व्यवसाय में नियोजित हैं। ऐसे नियोजित कार्यरत प्रत्येक कामगार को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 ख के प्राविधानों के तहत अनविरल प्रक्रिया वाले कारखानों में कार्यरत समस्त कर्मचारियों को मतदान का उपयुक्त अवसर प्रदान करने तथा अविरल प्रक्रिया वाले कारखानों में मतदान के दिवस को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने तथा अगले साप्ताहिक अवकाश के दिन उनसे कार्य न लेने के संबंध में है।
उपरोक्त आदेशों के क्रम में जनपद मथुरा के अन्तर्गत लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु द्वितीय चरण का मतदान दिनांक 26.04.2024 को होना तय है। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु छत्तीसगढ राज्य में तीन चरणों क्रमशः 19 अप्रेल 2024 (शुक्रवार), 26 अप्रैल 2024 (शुक्रवार) तथा दिनांक 07 मई 2024 (मंगलवार) तथा राजस्थान राज्य में 02 चरणों क्रमशः 19 अप्रेल 2024 (शुक्रवार) तथा 26 अप्रेल 2024 (शुक्रवार) तथा उत्तर प्रदेश में 07 चरणों क्रमशः दिनांक 19 अप्रैल 2024 (शुक्रवार), 26 अप्रेल 2024 (शुक्रवार), 07 मई 2024 (मंगलवार), 13 मई 2024 (सोमवार). 20 मई 2024 (सोमवार), 25 मई 2024 एवं दिनांक 01 जून 2024 (शनिवार) को तथा हरियाणा राज्य में दिनांक 25.05.2024 को मतदान होना नियत है। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु निर्वाचन क्षेत्रों के अन्तर्गत कारखानों तथा दुकानों एवं वाणिज्यिक अधिष्ठानों में कार्यरत कर्मकारों के लिए मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त दिवस को जनपद मथुरा के समस्त कारखाने तथा दुकान एवं वाणिज्यक अधिष्ठान बन्द रहेंगे। कारखानों, दुकानों एवं वाणिज्यिक अधिष्ठानों में कार्यरत समस्त कार्मिकों को सार्वजनिक अवकाश के दिवसों का वेतन देय होगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.