• Wed. Jul 1st, 2026

मथुरा जनपद में आज से तीन दिन आंधी और बारिश की चेतावनी

ByVijay Singhal

Apr 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शनिवार से तीन दिन तक जिले में तेज हवाएं और बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। ये जानकारी मौसम केंद्र प्रमुख लखनऊ द्वारा जारी की गई है। जारी किए गए अलर्ट में लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। जानकारी दी गई है कि 13 अप्रैल को सुबह साढ़े आठ बजे मथुरा में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। मेघ गर्जन और बारिश होने की संभावना है। 14 को भी सुबह साढ़े आठ बजे 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र द्वारा इस दौरान मेघ गर्जन, ओलावृष्टि और बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। 15 अप्रैल को सुबह साढ़े आठ बजे मथुरा में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मेघ गर्जन और बारिश की संभावना है।

मौसम केंद्र लखनऊ से जारी की गई एडवाइजरी में अलर्ट के साथ लोगों को बचाव के उपाय भी बताए गए हैं। ओलावृष्टि के दौरान मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर बांधने, तेज आंधी के दौरान पेड़ और खंभों के आसपास खड़ा न होने, पकी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने की अपील की गई है।
सुबोध कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने कहा

जिले में तीन दिन तक तेज हवाएं, ओलावृष्टि और बारिश होने की संभावना है। लोगों से अपील है कि आंधी तूफान के दौरान वे सुरक्षित स्थान पर रहें। मवेशियों को खुले में न रखें। गिरासू पेड़ के आसपास न बांधें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.