हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को भी खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। कुट्टू के आटे के सैंपल भरे। सहायक आयुक्त डॉ. गौरी शंकर ने बताया कि टीम ने कोतवाली रोड तथा होली गेट स्थित पांच खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। होली गेट स्थित गोविंद प्रसाद पिसाई केंद्र से साबुत कुट्टू तथा कुट्टू आटा, कोतवाली रोड स्थित अनन्या प्रोविजन स्टोर से कुट्टू आटा, मैसर्स मुरलीधर खेमचंद एवं सब्जी मंडी कोतवाली रोड स्थित खाद्य तेल व्यवसायी के यहां से सरसों किराना स्टोर से कुड्डू आटा, कोकराम एंड संस प्रोविजन स्टोर से कुट्टू आटा तेल सैंपल जांच को लिए। सभी सैंपल जांच को भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वृंदावन की फैक्ट्री का संचालक नहीं आया हाथ
खराब कुट्टू के आटे की पकौड़ी के सेवन से लोगों के बीमार होने की घटना में वृंदावन स्थित कैला मसाले के नाम से संचालित फैक्ट्री का मालिक अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। उसके खिलाफ थाना जैंत, हाईवे व गोवर्धन में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। फैक्ट्री संचालक के अलावा कई फुटकर विक्रेताओं के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। वह भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग पर कमीशनखोरी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पहले भी विभाग के खिलाफ कई शिकायतें आती रही हैं कि वह मिलावटखोरों को संरक्षण देते हैं। सौंख में खाद्य तेल का बड़ा कारोबार होता है। यहां मिलावटखोरों के सक्रिय होने व उनकी विभागीय मिलीभगत कई बार उजागर हुई है। इसके बाद भी जिम्मेदार आंख बंद किए बैठे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
