• Thu. Jul 2nd, 2026

मथुरा आए जयंत चौधरी ने हेमा मालिनी की ली जीत की गारंटी, बोले- तीसरी बार बनेंगी सांसद

ByVijay Singhal

Apr 12, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बलदेव में अवैरनी चौराहा पर रालोद और भाजपा की संयुक्त चुनावी जनसभा का आयोजन हुआ, जिसमें सांसद हेमा मालिनी व राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने पिछले संस्मरण सुनाते हुए सभी को भाव विभोर कर दिया। राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने कहा देश में मोदी की गारंटी चल रही है। मथुरा में मैं जयंत चौधरी भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के रिकॉर्ड मतों से विजयी होने की गारंटी लेता हूं, सभी उपस्थित लोगों से हाथ उठवा कर आश्वासन लिया। जयंत चौधरी ने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को दिए जाने पर नरेंद्र मोदी सरकार का बहुत बहुत धन्यवाद व आभार प्रकट किया। किसी भी सरकार ने आज तक चौधरी चरण सिंह के सम्मान में नहीं हुआ वह मोदी सरकार ने किया है। विपक्ष के आरोप पर कहा प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं विपक्ष को, सुबह-शाम बदले जा रहें हैं। मैं पलटीं मार नहीं हूं मैं तो पटकनी मारने वाला हूं। मथुरा नगरीय तीन लोक से न्यारी है। यहां पर सांसद भी तीन हैं। मैं अपने आप को मथुरा का मानता हूं, आप मुझे मथुरा का मानते हैं तो सभी हाथ उठाकर कहो आप हमारे हैं हम आपके हैं, दूसरे सांसद राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह है, तीसरी आपकी सांसद हेमामालिनी हैं। इस दौरान सांसद हेमा मालिनी ने तीसरी बार जनता से चुनाव में रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस बार जो अधूरे कार्य रह गए हैं उनको पूरा करना है। मैंने 2009 में सांसद जयंत चौधरी के लिये वोट मांगे थे, आज जयंत चौधरी भाजपा व मेरे लिए वोट मांगने आये हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन रालोद जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर ने किया। इस दौरान  पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह भरंगर, सांसद तेजवीर सिंह, विधायक पूरन प्रकाश, रविकांत गर्ग, श्याम भदौरिया, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष निहाल सिंह आर्य, विधानसभा संयोजक मेरुकान्त पांडेय, राजेन्द्र सिंह सिकरवार आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.