• Thu. Jul 2nd, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल द्वारा आगरा मंडल के अमृत स्टेशन होडल,  कोसीकलां , भूतेश्वर रेलवे स्टेशनो का गुरुवार को निरीक्षण किया गया। अमृत स्टेशन के रूप में चयनित रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान श्री अग्रवाल ने स्टेशनो पर चल रहे निर्माण कार्यो का बारीकी से निरीक्षण किया। भूतेश्वर स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म तथा प्रवेश द्वार एवं यात्री सुविधाओं का जायजा लिया ,उसके उपरांत अझई- छाता खंड के समपार फाटक संख्या -538 पर बन रहे आरओबी का निरीक्षण किया। कोसीकलां स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यो तथा सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म तथा प्रवेश द्वार ,गुड्स शैड का निरीक्षण करते हुए यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से मास्टर प्लान पर चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए l इसके उपरांत होडल स्टेशन परपहुंचकर यात्री सुविधाओं को देखा।ज्ञात रहे कि आगरा मंडल में “अमृत स्टेशन योजना” के अंतर्गत 15 स्टेशनों का उच्चीकरण तथा विकास किया जाना है जिसमें होडल , कोसीकलां , भूतेश्वर रेलवे स्टेशनो को भी सम्मिलित किया गया है। निरीक्षण में मुख्य परियोजना प्रबंधक गति शक्ति यूनिट एम.पी सिंह वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजिनियर योगेश मित्तल वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक अमित आनंद वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के जी गोस्वामी डिप्टी सी ई गति शक्ति यूनिट होतम सिंह डिप्टी सीएसटीई गति शक्ति यूनिट सुबोध राजपूत वरिष्ठ मंडल इंजिनियर-l नितिन गर्ग एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.