• Thu. Jul 2nd, 2026

नए 15 रिक्शों से होगा गोवर्धन नगर पंचायत के वार्डो में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन

ByVijay Singhal

Apr 12, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। गोवर्धन में नगर पंचायत गोवर्धन ने घर घर कूड़ा कलेक्शन प्रक्रिया को सुधारने के लिए नए रिक्शे कर्मचारियों को वितरित किए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष व ई ओ ने सफाई कर्मियों को नए रिक्शे प्रदान कर रवाना किया। बता दे कि नगर पंचायत गोवर्धन द्वारा 18 वार्डो में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य करवाया जाता है। कूड़ा कलेक्शन कर्मचारियों को क्षतिग्रस्त पुराने रिक्शो से कूड़ा कलेक्शन करने में परेशानी आ रही थी। बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा देवी, अधिशाषी अधिकारी डॉ. कल्पना बाजपई, डी पी एम स्वच्छ भारत मिशन विनय प्रताप ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले कर्मियों को 15 नए रिक्शे वितरित कर कूड़ा उठाने को रवाना किया। इनमे गीला कूड़ा, सुखा कूड़ा और हैजार्ड वेस्ट के लिए अलग अलग डस्ट विन लगे है। इस अवसर पर ई ओ सौंख संदीप सिंह, पवन कुमार शर्मा, नानक चंद शर्मा, सभासद प्रतिनिधि नरसिंह एडवोकेट आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.