हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
वृंदावन । सामाजिक कार्यकर्ता महंत मधु मंगल शरण दास शुक्ल ने रमन रेती राधा टीला के निकट वृक्षों के अवैध कटान व अवैध प्लाटिंग को तत्काल रोकने के संबंध में जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। महंत ने अवगत कराया है कि जनपद में इस समय अवैध प्लाटिंग का धंधा बहुत जोरों से चल रहा है। विकास प्राधिकरण कागजी कार्रवाई दर्शाकर कुछ स्थानों पर बुलडोजर की कार्यवाही करता है। भू माफियाओं द्वारा रमन रेती राधाटीला के निकट लगभग 4313.64 कुल गोचरण भूमि में लगभग 20-25 बड़े संघन छायादार वृक्षों को काट दिया गया है और अवैध प्लाटिंग एवं रजिस्ट्री विभाग की मिली भगत से लगातार रजिस्ट्री की जा रही हैं यह पवित्र भूमि गोचारण की है श्री वृंदावन की पंचकोसी परिक्रमा मार्ग में परिक्रमा करने वालों के लिए अल्प विश्राम और छोटे-छोटे ईट पत्थर एवं मिट्टी के घर-घरोंदे बनाने की भूमि है लेकिन लैंड माफिया कुछ मुट्ठी भर अधिकारियों के सहयोग से नष्ट करने पर लगे हुए हैं। पत्र में उन्होंने जिलाधिकारी से विकास प्राधिकरण वन विभाग एवं रजिस्ट्री विभाग सहित सभी विभागों को निर्देश देने का आग्रह करते हुए मांग की है रजिस्ट्री और नक्शा पास की कार्यवाही नियमो की अनदेखी करके नहीं होनी चाहिए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
