हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा वृंदावन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन शत प्रतिशत मतदान का आह्वान करेगा। देश में चुनावी बिगुल बज चुका है। 18वीं लोकसभा के सदस्यों को चुनने के लिए आम चुनाव होने हैं।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मथुरा जनपद में जिला निर्वाचन अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी एवं स्वीप नोडल अधिकारी के निर्देशन में मतदाता जागरूकता अभियान तीव्र गति से चल रहा है। इसी क्रम में मथुरा वृंदावन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्थानीय होटल क्रिस्टल इन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला मास्टर ट्रेनर व स्वीप सूचना प्रभारी मनीष दयाल ने कहा कि हमें उम्मीद है कि आप स्वयं तो मतदान करेंगे ही, साथ ही साथ अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे और मतदाता को जागरूक करेंगे।
एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं हमारी जिम्मेदारी भी है। सचिव आर.बी.चौधरी ने कहा कि हम सभी को मतदान को गंभीरतापूर्वक लेते हुए सारे काम छोड़कर पहले मतदान करना है फिर कोई अन्य कार्य करना है। संजीव गर्ग कोषाध्यक्ष ने कहा कि मतदान एक ऐसी ताकत है जिससे आप अपने देश को बदल सकते हैं।
संयुक्त सचिव राजा भोज ने कहा कि आपका वोट बहुमूल्य है उसे बेकार न करें। मेरी सभी बृजवासियों से अपील है कि 26 अप्रैल को मतदान करने अवश्य जाएं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
