हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के गांव जाव में बुधवार दोपहर हाईटेंशन लाइन का खंभा टूटकर गेहूं की खड़ी फसल पर जा गिरा, जिससे लगभग 70 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग बुझाने में जुटे दो किसान भी चपेट में आकर झुलस गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने दमकल की गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया। गांव धमसींगा की सीमा पर गांव जाव के किसान रमेश के खेत में हाईटेंशन लाइन का खंभा टूटकर गिर गया। तारों से निकली चिंगारी से खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास ही नानक, तुरसा, आशा, दलवीर, नथोली, मेघन, मिल्ट्री, गुलाब, जलसिंह, तेजसिंह, बाबू आदि के खेत में खड़ी और कटी गेहूं की फसल व भूसा को चपेट में ले लिया। आग बुझाने के प्रयास में किसान धर्मेंद्र व राजेंद्र झुलस गए।सूचना के काफी देर बाद दमकल की गाड़ी पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। तब तक 70 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जल चुकी थी। किसानों का कहना था कि जैसे-तैसे कर्ज पर लेकर फसल को तैयार किया था, लेकिन बिजली निगम की लापरवाही से सब चौपट हो गया। सरकार से जल्द से जल्द सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा देने की मांग की।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
