हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दिल्ली आगरा नेशनल हाईवे को वृंदावन से जोड़ने वाले छटीकरा मार्ग का बुधवार को मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने निरीक्षण किया। इस मार्ग के सौंदर्यीकरण अंतर्गत मेट्रो सिटी के पैटर्न पर कार्य किया जाना है। वृंदावन से जुड़ने वाले सभी मार्गों के विकास पर मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण काम कर रहा है। वृंदावन से जुड़ने वाले नए रास्ते भी तैयार किए जा रहे हैं। इसी प्रक्रिया में दिल्ली आगरा नेशनल हाईवे से जुड़ा छटीकरा वृंदावन मार्ग का विकास हो रहा है। इसका निरीक्षण बुधवार को विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एस बी सिंह ने किया। उन्होंने लाइट के कार्य में तेजी लाने और सौंदर्यीकरण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही मेट्रो सिटी के पैटर्न पर विकसित होने वाले साइडों का चयन किया। चयनित स्थानों पर विभिन्न प्रकार की आकृति लगाई जाएगी। इसमें छतरियां, जालियां, प्रतिमाएं भी शामिल होंगी। यहां लोगों का लिए बैठने का भी स्थान होगा। इसके अलावा इस मार्ग पर हरियाली का भी प्रबंध किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी, ओ एस डी प्रसून द्विवेदी, एक्सईएन प्रशांत गौतम, अवर अभियंता विमल कोहली, एसडी पालीवाल आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
