हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप )के अंतर्गत आज बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अन्तर्गत जनपद के सभी विकासखंडों में बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । रैली में विकास खंड की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने उत्साह से भाग लिया ।रैली के उपरांत चौपाल/सम्मेलन का आयोजन किया गया ।महिलाओं को मतदान दिवस के दिन अपना मत ज़रूर देने के लिए जागरूक किया गया । सम्मेलन में उपस्थित सभी महिलाओं से अनुरोध किया गया कि वह स्वयं के साथ – साथ अपने परिवार के अन्य सभी महिला मतदाताओं को साथ लेकर बूथ पर अवश्य जाएँ और अपना मत देकर योग्य सरकार चुनने में मदद करें।
7455095736
