हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में फेसबुक पर एक नाबालिग का दिल्ली के एक इंजीनियर से प्यार हो गया। नाबालिग इंजीनियर के प्यार में इतनी पागल हो गई कि परिजनों से छिपकर दिल्ली के लिए निकल पड़ी, लेकिन पुलिस ने उसे बाईपास से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बिहार के चंपारण जनपद निवासी एक नाबालिग की फेसबुक पर दिल्ली निवासी एक इंजीनियर युवक से बातें होने लगीं। बातों का सफर प्यार तक पहुंच गया। युवक के प्यार में दीवानी हुई नाबालिग परिजनों का साथ छोड़ युवक का हाथ थामने दिल्ली के लिए निकल पड़ी। बिहार से दिल्ली जाते समय नाबालिग की एक गलती ने उसे बैकफुट पर ढकेल दिया। हुआ यूं कि नाबालिग ने डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी कि वह घर नहीं जाना चाहती, परिजन उसका पीछा कर रहे हैं। लिहाजा सुरक्षा दी जाए। सूचना पर पुलिस बाईपास पहुंची और नाबालिग को थाना ले आई। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी। परिजन देर सायं थाना पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
