हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन प्लेट फार्म नम्बर 1 पर अमूल की स्टॉल पर समोसे और सैंडविच बेचने के मामले में रेलवे प्रशासन ने अमूल स्टॉल संचालक पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। बता दें कि 31 मार्च के अंक में हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अमूल के स्टॉल पर नियम विरुद्ध समोसे और सैंडविच बेचने पर हरकत में आए रेलवे अधिकारियों ने यह कार्रवाई की। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित अमूल स्टॉल से लगातार समोसे और सैंडविच की बिक्री की जा रही थी। जबकि नियमानुसार स्टॉल पर केवल अमूल उत्पादों की बिक्री की जा सकती है।
स्टेशन निदेशक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा कार्यालय से स्टॉल संचालक पर 30 हजार जुर्माने की कार्रवाई की गई है। भविष्य में इस तरह की गतिविधि संचालित न करने की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही सभी स्टॉल संचालकों को निर्देशित कर दिया गया है कि वे अपनी स्टॉल से नियमानुसार ही सामान की बिक्री करें। जो भी नियम का उल्लंघन करता मिलेगा। उसके खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
