• Tue. Jun 30th, 2026

व्रन्दावन में विषाक्त पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत

ByVijay Singhal

Apr 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के टटिया स्थान मार्ग स्थित फावड़िया कुंज निवासी विवाहिता ने बृहस्पतिवार देर शाम राधारमण मंदिर के पास विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसकी मथुरा के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार दोपहर को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वृंदावन के टटिया स्थान मार्ग स्थित फावड़िया कुंज निवासी गौरव कुशवहा पु त्र मुरारीलाल कुशवहा की दिसंबर माह में मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र निवासी रचना के साथ शादी हुई थी। पुलिस के मुताबिक वह बृहस्पतिवार को मायके से वृंदावन आई थी। देर शाम रचना ने राधारमण मंदिर के पास विषाक्त पदार्थ सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई, तो चेतक पुलिस ने लोगों की मदद से उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। यहां से मथुरा रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बीती 14 फरवरी को रचना और उसके पति गौरव के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। तब रचना ने कोतवाली में पति पर मारपीट व अप्राकृतिक कृत्य का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था। इसके बाद पति जेल चला गया और रचना भी अपने घर चली गई थी।कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। महिला ने चूहे मारने की दवा खाई थी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.