हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन की यमुना में उतरे क्रूज के ट्रायल से पहले उसके डबल इंजन और संचालन प्रक्रिया को परखने के लिए बृहस्पतिवार को केशीघाट से लेकर जुगलघाट तक चलाया गया। इस टेस्टिंग के दौरान क्रूज के इंजन, एसी, लाइट व्यवस्था को भी चेक किया गया। बृहस्पतिवार दोपहर को कैप्टन निहार प्रधान ने यमुना में केशीघाट से लेकर जुगलघाट तक लगभग सौ मीटर दूर तक क्रूज चलाकर उसकी टेस्टिंग की है। लगभग 20 मिनट की टेस्टिंग हुई। कैप्टन ने बताया कि वर्तमान में यमुना में जल कम है। इस दशा में क्रूज का इंजन, उसके एसी और लाइट सिस्टम को चेक किया गया। उन्होंने बताया कि क्रूज 10 फीट पानी की गहराई में भी चल सकता है। डबल इंजन होने के कारण यमुना में चलने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। पानी के अनुसार ही क्रूज में यात्री को सीट उपलब्ध कराई जाएगी। सामान्य तौर पर 100 से 70 लोग एक साथ क्रूज में यात्रा कर सकेंगे। यमुना में पानी की अधिकता होने पर 150 लोग क्रूज में यात्रा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि क्रूज यमुना में चलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। संभवत: शनिवार को यमुना में क्रूज का ट्रायल हो सकता है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
