• Sun. Jun 28th, 2026

आगरा एक्सप्रेस वे पर क्यों तैनात किया गया एंटी मिसाइल सिस्टम, हेलीकॉप्टर से हो रही निगरानी

ByVijay Singhal

Apr 5, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस की साढ़े तीन किमी लंबी हवाई पट्टी में गगन शक्ति युद्धाभ्यास शुरू हो चुका है। उन्नाव स्थित बांगरमऊ क्षेत्र में हवाई पट्टी की अभेद सुरक्षा है। भारतीय वायु सेना ने एंटी मिसाइल सिस्टम को तैनात किया है। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में आसानी से निपटा जा सकेगा। एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (अवाक्स) से लेकर हेलीकाप्टर से निगरानी की जा रही है। भारतीय वायु सेना द्वारा दो से 11 अप्रैल तक सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक लखनऊ एक्सप्रेस की साढ़े तीन किमी लंबी हवाई पट्टी को अपने कब्जे में ले लिया है। वाहनों को सर्विस रोड से होकर गुजारा जा रहा है। छह और सात अप्रैल को मुख्य युद्धाभ्यास होगा। जगुआर, मिराज-2000, ग्लोबमास्टर सी-17, सी-130- जे हरक्यूलिस, तेजस, सुखोई-30, चिनूक, अपाचे हेलीकाप्टर, प्रचंड हेलीकाप्टर सहित अन्य लड़ाकू विमानों का प्रयोग किया जाएगा। लड़ाकू विमान और हेलीकाप्टर एक्सप्रेस वे पर उतरेंगे फिर कुछ देर के बाद ही उड़ान भरेंगे। लड़ाकू विमानों को रोकने के लिए ब्रेक पैराशूट का प्रयोग किया जाएगा। हवाई पट्टी की सुरक्षा के लिए एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (अवाक्स) का प्रयोग किया जा रहा है। यह सिस्टम आइएल-76 विमान में लगा हुआ है। इस सिस्टम से भूमि पर पड़ी सुई तक को आसानी से खोज जा सकता है।हेलीकाप्टर से भी हवाई पट्टी पर नजर रखी जा रही है। वहीं सीसीटीवी कैमरों भी लगाए गए हैं। कैमरों से आसपास के क्षेत्र में निगरानी की जा रही है। उत्तर प्रदेश औद्योगिक एक्सप्रेसवेज विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के एक अधिकारी ने बताया कि हवाई पट्टी की धुलाई से लेकर सफाई की जा रही है। बिजली आपूर्ति की भी व्यवस्था की गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.