• Wed. Jun 24th, 2026

वृंदावन में ई-रिक्शाें से यातायात व्यवस्था ध्वस्त

ByVijay Singhal

Apr 2, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में क्षमता से कई गुना अधिक बिना रूट निर्धारण के चल रहे ई-रिक्शों के संचालन से सोमवार को वृंदावन की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। बाजार और तिराहे-चौराहों पर दिनभर जाम लगा रहा। स्थानीय राहगीरों और श्रद्धालुओं का पैदल चलना भी दुश्वार हो गया। बाजारों में ई-रिक्शों की लंबी कतारों को लेकर स्थानीय लोग ई-रिक्शा संचालन समिति की रूट और रजिस्ट्रेशन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। वृंदावन में आए दिन लगने वाले जाम से निजात के लिए पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में ई-रिक्शा संचालन समिति ने चार रूट निर्धारित किए और क्यूआर कोड वाले ही लगभग 1800 ई-रिक्शों के संचालन के लिए रजिस्ट्रेशन किया। ई-रिक्शों की देखरेख के लिए एक दर्जन से अधिक निजी गार्ड भी तैनात किए, लेकिन इसके बाद ई-रिक्शा संचालन समिति और पुलिस अधिकारियों की अनदेखी के कारण रूट व्यवस्था वृंदावन में पिछले एक माह से ध्वस्त हो गई। बिना रूट के वृंदावन में लगभग 4 हजार ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। व्यापारी नेता आलोक बंसल एवं धनेंद्र अग्रवाल बॉबी ने कहा कि ई-रिक्शों के संचालन की अनदेखी से वृंदावन में प्रतिदिन जाम लगा रहा है। सीओ सदर कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि वृंदावन में बिना रूट के ई-रिक्शा देखे जा रहे हैं, जाम भी लगा रहा है। जल्द दी यातायात पुलिस टीम बनाई जाएगी। वृंदावन में सिर्फ रजिस्ट्रेशन वाले ई-रिक्शा ही संचालित होंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.