हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले में मंगलवार से सरसों की खरीद शुरू हो गयी। इसके लिए सहकारिता विभाग द्वारा दो क्रय केंद्र बनाए गए हैं। दोनों क्रय केंद्रों पर सरसों खरीद से जुड़ी सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। पीसीयू का एक केंद्र राया में बनाया गया है। दूसरा केंद्र महोली रोड स्थित पीसीएफ गोदाम पर बनाया गया है। दोनों क्रय केंद्रों पर 5650 रुपये प्रति क्विंटल की निर्धारित दर से सरसों की सरकारी खरीद की जाएगी। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता विवेक कौशल ने बताया कि सरसों बेचने से पहले किसानों को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। सरसों की खरीद 30 जून तक की जाएगी। सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने से किसानों के चेहरे पर खुशी है। अब तक आढ़त पर सरसों की खरीद 4500 से 5 हजार तक की जा रही थी। गत वर्ष हुई थी 200 क्विंटल सरसों की खरीद बताया जा रहा है कि गत वर्ष खोले गए दोनों केंद्रों पर 100-100 क्विंटल सरसों की खरीद की गई थी। गत वर्ष सरसों की एमएसपी 5450 रुपये निर्धारित की गई थी। इस साल सरसों की एमएसपी में इजाफा हुआ है। जनपद में किसानों ने 55 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सरसों की फसल लगाई है। फरह क्षेत्र में सबसे ज्यादा किसानों ने सरसों की फसल की है।गेहूं क्रय केंद्रों पर सन्नाटा खत्म, शुरू हुई खरीद गेंहू क्रय केंद्रों पर एक मार्च से पसरा सन्नाटा खत्म हो गया है। सोमवार को मथुरा मंडी में 11 क्विंटल और सांचौली क्रय केंद्रों पर 2275 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 125 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। दोनों केंद्रों पर कुल 136 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। जबकि शेष 87 क्रय केंद्रों पर अभी तक किसान गेहूं बेचने नहीं पहुंचे हैं। इसकी एक बड़ी वजह ये है कि मंडी में आढ़तिये एक क्विंटल गेहूं के एवज में करीब 2400 रुपये का भुगतान कर रहे हैं। जो सरकारी कीमत से ज्यादा है। डिप्टी आरएमओ खाद्य एवं विपणन संतोष यादव ने बताया दो केंद्रों पर गेहूं की खरीद हुई है। प्रयास किया जा रहा है कि इस सप्ताह बाकी बचे केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू हो जाए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
