• Tue. Jun 23rd, 2026

होटल में वकील की सगाई समारोह में युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, पेशे से अधिवक्ता लड़की बोली, इसने मुझसे…किया था वो वादा

ByVijay Singhal

Apr 1, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोतवाली थाना क्षेत्र के डैंपियर नगर स्थित होटल में रविवार को आयोजित सगाई समारोह में एक युवती ने अपने परिवारवालों के साथ मिलकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। युवक पर आरोप लगाया कि उसने छह माह पहले उससे शादी की थी। अब उसे धोखा देकर दूसरी जगह सगाई कर रहा है। इस पर युवक के स्वजन ने युवती व उसके परिवारवालों की जमकर पिटाई की। युवती ने कोतवाली थाने में शिकायती पत्र दिया है। डैंपियर नगर स्थित एक होटल में एक युवक की सगाई समारोह का आयोजन चल रहा था। युवक पेशे से वकील है। इसी दौरान एक युवती शादी समारोह में छोटी बहन, मां, पिता व परिवार के अन्य लोगों के साथ पहुंच गई। युवती ने खुद को पेशे से अधिवक्ता होना बताया। युवती ने ड्रामा शुरू करते हुए आरोप लगाया कि जो युवक सगाई कर रहा है, उसने छह माह पहले ही उससे शादी की है। अब धोखा देकर किसी दूसरी युवती से सगाई कर रहा है। युवती की बात से नाराज युवक पक्ष की महिलाओं व पुरुषों ने युवती व उसके परिवार वालों से मारपीट कर दी। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया। कोतवाल रवि त्यागी ने बताया, जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.