• Mon. Jun 22nd, 2026

पार्षद पति की गंदी करतूत: एनआरआई की मां के साथ घर में घुसकर की छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज

ByVijay Singhal

Mar 31, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के महोली रोड स्थित पुष्पांजलि उपवन की एक एनआरआई की मां के साथ नगर निगम के वार्ड संख्या एक की पार्षद किरण देवी के पति हरिओम उर्फ भज्जी व उसके साथी सुंदर ठाकुर द्वारा घर में घुसकर छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना 24 मार्च की है। महिला ने बृहस्पतिवार को मामले में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश व मामले की जांच में जुटी है। पीड़िता द्वारा हाईवे थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। महिला का आरोप है कि 24 मार्च की सुबह 10 बजे करीब अपने घर पर थी। उसी समय हरिओम उर्फ भज्जी व सुंदर ठाकुर निवासी विरजापुर, हाईवे घर में घुस आए। भज्जी द्वारा छेड़खानी की गई। विरोध करने पर गाली देते हुए मारपीट की। जाते वक्त धमकी दी कि मामले में किसी से शिकायत की तो परिवार सहित जान से मार देगा। पीड़िता की बेटी एनआरआई है। दुबई की एक बड़ी कंपनी में कार्यरत है। बेटी भी होली के त्योहार पर घर आई हुई है। बृहस्पतिवार को वह खुद भी मां के साथ थाना हाईवे पहुंची। पुलिस ने मामला एनआरआई परिवार से जुड़ा होने के चलते तत्परता दिखाई और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच व आरोपियों की तलाश की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.