हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर अमूल का स्टॉल लगा हुआ है। इसमें संचालक खुलेआम नियमों का उल्लंघन कर रहा है। आदेशों को दरकिनार करते हुए स्टॉल से समोसे और सैंडविच बेच रहा है। नियम अनुसार अमूल की स्टॉल से केवल अमूल के उत्पादों की बिक्री की जा सकती है। इसके बाद भी स्टॉल संचालक नियमों को दरकिनार कर मनमानी दिखाते हुए खुलेआम अन्य सामान की बिक्री कर रहा था। खास बात ये है कि प्लेटफार्म पर हर समय अधिकारियों की मौजूदगी रहती है। फिर भी स्टॉल संचालक को जरा भी डर नहीं है। मामला संज्ञान में आने के बाद रेलवे अधिकारियों ने स्टॉल पर हो रही समोसे और सैंडविच की बिक्री बंद करवा दी है। स्टॉल संचालक को चेतावनी भी दी गई है। स्टेशन निदेशक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि स्टॉल संचालक की रिपोर्ट आगरा कार्यालय भी भेजी जाएगी। मामले में स्टॉल संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
