• Sun. Jun 21st, 2026

कल्याण करोति संस्थान मथुरा में दिव्यांग मतदाताओं की जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित

ByVijay Singhal

Mar 30, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कल्याण करोति संस्थान मथुरा में दिव्यांग मतदाताओं की जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दिव्यांग आइकन लालचंद ने भी एक विशेष संदेश दिया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि सारे काम छोड़कर सबसे पहले मतदान करने जाए। मैं भी जाउंगा। उनके स्पेशल शिक्षक जयवीर सिंह ने दिव्यांग आइकन के संदेश के भाव को अधिक स्पष्ट कर सभी तक पहुंचाया। कार्यक्रम में दिव्यांग मतदाताओं को मतदान की महत्वता बताते हुए जिला मास्टर ट्रेनर मनीष दयाल ने कहा कि दिव्यांगों का समाज में एक विशेष स्थान है और यह वर्ग समाज में अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे, ऐसी हमारी उम्मीद ही नहीं बल्कि विश्वास है।
एसएलएमटी डा दीनदयाल ने कहा कि 26 अप्रैल की तारीख याद रखनी है। आप सब विशेषजन हैं, आपको लोकतंत्र में सक्रिय रूप से भूमिका निभानी है। संस्थान प्रधानाचार्य आरपी प्रजापति ने कहा हम आशा करते हैं कि दिव्यांग जनों की तरफ से बहुत अधिक संख्या में मतदान किया जाएगा। वरिष्ठ प्रवक्ता अभिराम कुशवाह ने कहा कि हर एक वोट महत्वपूर्ण है। आगामी लोकसभा निर्वाचन में सभी को मतदान करने जाना है। इस अवसर पर जगवीर सिंह, रिंकू, दिव्यांग जन,संस्थान के शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र और कर्मचारी गण आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.