हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में प्रेम मंदिर के पीछे सुनरख तिराहा क्षेत्र निवासी 11वीं कक्षा की छात्रा ने सोमवार दोपहर साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने यह कदम हाईस्कूल में कम अंक आने पर डिप्रेशन में चले जाने पर उठाया है। परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई से इन्कार कर पुलिस ने शव का पंचनामा भर परिजनों को सौंप दिया। सुनरख तिराहा के पास शराब के ठेके वाले मकान में रह रही भूमि गौतम (16) पुत्री अभिषेक गौतम ने घर में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। छात्रा के पिता अभिषेक गौतम गेस्ट हाउस संचालक हैं, मां पायल गौतम निजी स्कूल में शिक्षिका हैं, जबकि छोटा भाई नौंवी कक्षा में पढ़ता है। इंस्पेक्टर क्राइम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि छात्रा ने हाईस्कूल की परीक्षा में कम अंक आने पर यह कदम उठाया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
