• Sat. Feb 14th, 2026

वृंदावन में बिहारी जी मंदिर के आसपास निगम ने की दुकानों के अतिक्रमण को लेकर की तोड़फोड़

ByVijay Singhal

Mar 5, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। वृंदावन में श्रद्धालुओं की असुविधा को देखते हुए मथुरा वृंदावन नगर निगम की टीम द्वारा सोमवार को विश्व प्रसिद्ध श्री ठाकुर बिहारी जी मंदिर के आसपास की गलियों में दुकानदारों द्वारा किए गए स्थाई/ अस्थाई अतिक्रमणों को ध्वस्त किया गया हालांकि इससे पहले बड़ी संख्या में दुकानदार ने स्वयं भी अपने अतिक्रमण हटा लिए थे। अतिक्रमण हटाओ अभियान का नेतृत्व अपन नगर आयुक्त रामजीलाल द्वारा किया गया। नगर निगम के आयुक्त शशांक चौधरी ने तीन दिवस पूर्व वृंदावन के वार्ड नंबर 70 स्थित ठाकुर बांके बिहारी जी मंदिर के आसपास की सभी गलियों का निरीक्षण किया था इस दौरान उनसे स्थानीय दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण की शिकायत लोगो द्वारा की गई। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त द्वारा सभी दुकानदारों को सार्वजनिक स्थान पर किए गए अतिक्रमण को लेकर चेतावनी देते हुए कहा गया था कि तीन दिन में अपने सामान और पत्थर चबूतरा बैंच आदि को हटा ले वरना निगम की टीम द्वारा कार्रवाई की जाएगी। आज चेतावनी की तिथि पूरे होने पर नगर निगम की टीम कुदाल फावड़े लेकर मौके पर पहुंची और उसने जिस जिस दुकानों के आगे अतिक्रमण था उसको ध्वस्त कर दिया। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। इस संबंध में नगर आयुक्त श्री चौधरी द्वारा बताया गया कि अतिक्रमण के कारण ठा. बांकेबिहारी जी मन्दिर की ओर जाने वाले मार्गो और नालियों की साफ-सफाई ठीक से नहीं हो पाती थी जिसके चलते सोमवार को अवैध रेम्प, सीड़ी, चबूतरा आदि अवैध अतिक्रमण को श्रद्धालुओं की सुविधार्थ हटवाया दिया गया।अभियान के दौरान संयुक्त नगर आयुक्त मंयक यादव सुभाष चन्द नीरज सफाई निरीक्षक दीपक गौतम सुपरवाइजर प्रवर्तन दल की टीम आदि उपस्थित रही।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.