• Sat. Feb 14th, 2026

मथुरा के सभी ब्लॉक में दिनांक 09 मार्च से 13 मार्च-2024 तक सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर के लगाए जाएंगे भर्ती शिवर

ByVijay Singhal

Mar 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दिनांक 09 मार्च को चौमुहा व छाता ब्लॉक , दिनांक 10 मार्च को नंदगांव व गोवर्धन ब्लॉक, दिनांक 11 मार्च को फरह व बल्देव ब्लॉक , दिनांक 12 मार्च को राया व मांट ब्लॉक तथा 13 मार्च को नौहझील व मथुरा ब्लॉक में शिवरो का आयोजन होगा जिसमे आप आवेदन जमा कर सकते हैं।
मथुरा 04 मार्च।जिला मथुरा के सभी ब्लॉक में दिनांक 09 मार्च से 13 मार्च 2024 तक सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर के लगाए जाएंगे भर्ती शिवर। मथुरा जिले के समस्त ब्लॉक लेवल पर एस0आई0एस0 सिक्युरिटी इण्डिया लिमिटेड न्यू दिल्ली के द्वारा सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र मे अपना भविष्य बनाने का सुनहरा अवसर है। उक्त जानकारी भर्ती अधिकारी श्री पी एन मलिक व श्री अतुल कुमार रावत जी ने देते हुए बताया है कि भर्ती हेतु सुरक्षा जवान की शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट, लम्बाई- 167.5 सेमी0 और सुरक्षा सुपरवाइजर की लम्बाई- 170 सेमी0 व उम्र-19 से 37 वर्ष एवं वजन- 56 से 90 किग्रा होना चाहिए। उन्होंने बताया है कि नौकरी के दौरान मिलने वाली सुविधायें यथा- पीएफ, ई0एस0आई0, ग्रेच्युटी, पेंशन, मेडिकल इंश्योरेंस, बोनस और 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी मिलेगी।
प्रशिक्षण के उपरांत लाल किला दिल्ली, एम्स हॉस्पिटल दिल्ली, श्री बांके बिहारी जी मंदिर वृंदावन मथुरा, अक्षय पात्र मथुरा, आईआईटी कानपुर, मेट्रो कानपुर, हैलट हॉस्पिटल कानपुर, सासनी हाथरस ,आरएमएल हॉस्पिटल दिल्ली, जेवर एयरपोर्ट नोएडा, सफदरजंग हॉस्पिटल दिल्ली, एलआईसी ऑफिस दिल्ली, कुतुब मीनार दिल्ली, मेरठ इंडस्ट्रीज एरिया, यमुना एक्सप्रेस आगरा टोल टैक्स, ताजमहल, लाल किला आगरा, फतेहपुर सीकरी दरगाह आगरा, धार्मिक स्थल, अस्पताल, बैंक, एयरपोर्ट, मैट्रो, होटल एवं निजी इंडस्ट्रीज में ड्यूटी दी जायेगी। शिक्षित बेरोजगर अपने मूल दस्तावेजों के साथ *दिनांक 09 मार्च को चौमुहा व छाता ब्लॉक , दिनांक 10 मार्च को नंदगांव व गोवर्धन ब्लॉक, दिनांक 11 मार्च को फरह व बल्देव ब्लॉक , दिनांक 12 मार्च को राया व मांट ब्लॉक तथा 13 मार्च को नौहझील व मथुरा ब्लॉक में आवेदन जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया है कि अभ्यर्थी मथुरा जिले /या अन्य जिले का भी हो किसी भी ब्लॉक में भर्ती में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे – 8295891474, 8755401870,7838282197.
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.