• Sat. Feb 14th, 2026

पावर एंड ट्रैफिक ब्लॉक से प्लेटफार्म नंबर एक पर 7 घंटे नहीं आईं ट्रेनें

ByVijay Singhal

Mar 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पावर एंड ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। ब्लॉक की वजह से प्लेटफार्म नंबर एक पर आने वाली ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर दो पर रोका गया। अचानक लिए गए ब्लॉक की वजह से रेल यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। स्टेशन निदेशक ने बताया कि इलेक्ट्रिकल एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा सुबह 11 बजे से पावर एंड ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर आने वाली सभी ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर दो पर रोका गया। दोनों विभागों का काम पूरा होने के बाद शाम 5 बजकर 41 मिनट पर काम पूरा होने के बाद ब्लॉक को खोल दिया। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अचानक ब्लॉक लिए जाने की वजह से रेल यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। यात्रियों ने ट्रेन छूटने के डर से पटरियों पर दौड़ लगा दी। एसके श्रीवास्तव, स्टेशन निदेशक ने कहा इलेक्ट्रिकल एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा सुबह 11 बजे से शाम 5 बजकर 41 मिनट तक पावर एंड ट्रैफिक ब्लॉक लिया था। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर आने वाली सभी ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर दो पर रोका गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.