हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। डिपो के बेड़े में दो और नई बसों का इजाफा हुआ है। दोनों बसों का संचालन लखनऊ रूट पर किया जा रहा है। लखनऊ रूट पर डिपो की कुल सात बसों का संचालन किया जा रहा है। अब तक भूतेश्वर नए बस अड्डे से लखनऊ रूट पर पुरानी बसों का संचालन किया जा रहा था। इनमें से ज्यादा पुरानी हो चुकीं दो बसों को निगम से बेड़े से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर आगरा मुख्यालय से मिली दो नई बसों को लगाया है। नई बस मिलने से यात्रियों का सफर आरामदायक हो जाएगा। यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। पुराने बस अड्डे से लखनऊ रूट पर जाने के लिए पहली बस तड़के तीन बजे रवाना होती है। इसके बाद प्रात: 7 बजे, सुबह 11 बजे, दोपहर ढाई बजे, शाम साढ़े छह बजे, शाम सात बजे बस सेवा उपलब्ध है। मथुरा से लखनऊ तक का बस किराया 597 रुपये है। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि आगरा कार्यालय से मिली दोनों नई बसों को लखनऊ रूट पर लगाया गया है। नई बसें मिलने से निगम की आमदनी में इजाफा होगा। यात्रियों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
