• Sat. Nov 28th, 2026

मथुरा जनपद में मसाले, दाल और तेल में मिलावट का खेल

Byvijay.singhal1233

Mar 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। घर की रसोई में बने खाने को शुद्ध मानने वाले जरा सावधान हो जाएं। मिलावटखोर, मुनाफाखोरी के लालच में घर-घर रसोई में जहर घोल रहे हैं। यह जहर मसाले, खाद्य तेल, दालों के रूप में रसोई में पहुंच रहा है। मसाले, तेल-रिफाइंड, दाल, खाद्य रंगों में मिलावट की जा रही है। सहायक आयुक्त खाद्य डाॅ. गौरी शंकर ने बताया कि विभागीय टीम ने एक साल में मसाला, खाद्य तेल-रंग आदि बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे गए। इन सैंपलों को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया। वहां से आई रिपोर्ट हैरान करने वाली हैं। मसालों के 20 में सात नमूने अधोमानक और 5 असुरक्षित पाए गए हैं। तेल के 14 में से 7 नमूने प्रयोगशाला की जांच में फेल हुए हैं। रिफाइंड के 9 में से 4 सैंपल फेल पाए गए। इनमें दो असुरक्षित और दो अधोमानक मिले। खुली व पैकेट बंद दाल के नौ में से चार सैंपल फेल पाए गए हैं। दालों में रंगों को मिलाया जा रहा है। मसाले के पाउडर में मिलावट करने के लिए कृत्रिम रंग, चाक पाउडर, स्टार्च और इसी तरह की चीजें मिलाई जाती हैं। डाॅ. गौरी शंकर के अनुसार लोग छोटे-छोटे उपाय कर खुद से ही इन खाद्य पदार्थों की पहचान कर सकते हैं। वहीं, मिलावटखोरों के खिलाफ विभाग ने सीजेएम व एडीएम कोर्ट में अपराध की प्रकृति के अनुसार वाद दायर करा रहा है। मिर्च-हल्दी, काली मिर्च, हींग की ऐसे करें पहचान

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अनुसार लाल मिर्च पाउडर और हल्दी में कृत्रिम रंगों की मिलावट की जाती है। एक गिलास पानी में एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर या हल्दी मिलाएं। शुद्ध लाल मिर्च पाउडर कांच के तले में डूब जाएगा, जबकि मिलावटी पानी पर तैर जाएगा। इसी तरह शुद्ध हल्दी पानी में डूब जाएगी जबकि मिलावटी हल्दी पानी को पूरी तरह पीला कर देगी। काली मिर्च को पानी में मिलाते हैं, तो केवल वास्तविक शुद्ध काली मिर्च ही बर्तन के तल पर बैठेगी जबकि अन्य संदूषण पानी की सतह पर तैरेंगे। थोड़ी सी हींग को कूटकर पानी में घोल लें। अगर, हींग पानी में बिना कोई रंग छोड़े घुल जाए तो वह शुद्ध है। पानी में शुद्ध नमक मिलाने से कोई तलछट या धुंधलापन नहीं रहेगा। ऐसा नहीं है, तो नमक में चाक मिला हुआ है। सरसों के तेल को एक कटोरे में लेकर कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रख दें। तेल जम जाए, या सफेद धब्बे आने लगे तो तेल में मिलावट है। डॉ गौरीशंकर, सहायक आयुक्त खाद्य ने कहा जहां तक संभव हो बाजार से साबुत मसाले लाएं और घर पर पीसकर इस्तेमाल करें। ऐसा नहीं कर सकते हैं तो ब्रांडेड मसालों और आईएसआई मार्क वाले मसाले इस्तेमाल करें। सस्ते का लालच न करें। खाद्य पदार्थों की खरीद के बिल सुरक्षित रखें। अपमिश्रण का मामला सामने आता है तो उचित दस्तावेज के साथ शिकायत करें।

7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.