हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर के कुशक गली स्थित राजकीय महिला शरणालय में रह रही तीन किशोरियों ने रविवार को महिला होमगार्ड व एक अन्य सुरक्षाकर्मी की आंखों में मिर्च का पाउडर झोंककर भागने का प्रयास किया। दोनों के साथ मरापीट भी की। किसी तरह सुरक्षाकर्मियों ने खुद को बचाते हुए नारी निकेतन के गेट पर बाहर से ताला डाल दिया।
ये घटना सुबह की है। महिला होमगार्ड एक अन्य महिला कर्मी के साथ सुबह करीब साढ़े सात बजे ड्यूटी पर तैनात थीं। आरोप है कि उसी समय यहां रह रही तीन किशोरियों ने आपस में झगड़ा शुरू कर दिया। होमगार्ड और महिला कर्मी वहां बीच बचाव करने पहुंचीं। तभी किशोरियों ने कपड़ों में छिपाया लाल मिर्च का पाउडर दोनों की आंखों में झोंक दिया। दोनों के साथ मारपीट की। किसी तरह दोनों ने अपने को बचाया और बाहर भागकर गेट पर ताला लगा दिया। शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने दोनों की आंखों को साफ किया। बताया गया है कि तीनों किशोरी तीन दिन पहले ही शहर कोतवाली से यहां भेजी गई थीं। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
