• Sun. Feb 15th, 2026

मथुरा। मांट के गांव ऊधर बायो गैस प्लांट में रिसाव, लखनऊ से पहुंची टीम

ByVijay Singhal

Mar 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट के ग्राम पंचायत ऊधर में 28 लाख की लागत से वर्ष 2021-22 में बना बायो गैस प्लांट शुरू होने से पहले ही रिसाव हो गया। शिकायत के बाद लखनऊ से टीम पहुंची और प्लांट की जांच की। ऊधर में शासन ने विशेष ग्रांट से 28 लाख छह हजार की लागत से बायो गैस प्लांट बनवाया गया था। सूत्रों के अनुसार, गोबर न मिलने के कारण प्लांट का शुभारंभ नहीं हो सका। इससे पूर्व ही प्लांट में रिसाव हो गया और उसमें पानी भर गया। अफसरों की सूचना पर लखनऊ में पंचायत राज विभाग के अधिकारियों से की। इसके बाद प्लांट का निरीक्षण करने के लिए लखनऊ से उमाकांत पांडे पंचायत राज मुख्यालय, ओमप्रकाश मणि त्रिपाठी स्टेट कंसल्टेंट स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण आदि पहुंचे। प्लांट को खुदवाया कर जांच की। रिपोर्ट अधिकारियों को प्रेषित करने की बात कही। ग्राम प्रधान अशोक चौधरी, ग्राम पंचायत सचिव हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्लांट की जांच के लिए राज्य स्तरीय टीम आई है। इसके लिए पूर्व में पत्र लिखा गया था। टीम शासन को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.