• Sun. Feb 15th, 2026

आंगनबाड़ी किट खरीद मामले में सात ग्राम प्रधानों को नोटिस

ByVijay Singhal

Mar 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आंगनबाड़ी किट खरीद मामले में मुख्य विकास अधिकारी ने सात ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किया है। उनसे किट खरीदने से संबंधित जानकारी मांगी है। उधर, कमिश्नर ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी 10 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। ज्यादा कीमत देकर आंगनबाड़ी किट खरीदने वाले ग्राम प्रधानों की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने एक ओर जहां सात ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किया है, वहीं, कमिश्नर रितु माहेश्वरी ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। कमिश्नर ने जांच टीम को 10 दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि तीन सदस्यीय कमेटी को प्रकरण की जांच सौंपी गई है।जांच रिपोर्ट अब तक सामने नहीं आई है। जांच टीम को रिपोर्ट जल्दी देने के लिए रिमाइंडर भी दिया गया है। अब मामले की जांच मंडलीय कमेटी कर रही है। इसलिए मंडलीय टीम को जांच में जो भी साक्ष्य चाहिए होंगे। उन्हें उपलब्ध कराए जाएंगे। जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जांच में खुल रहे हैं मामले के राज अभी तक हुई जांच में ये बात अधिकारियों के सामने आई है कि कुछ ग्राम पंचायतों में किट की खरीद 20 से 25 हजार रुपये में खरीदी गई है। कुछ ग्राम पंचायतों ने किट की खरीद 25 से 30 हजार रुपये में की है। जबकि कई ग्राम पंचायतों में किट की खरीद 50 से 60 हजार रुपये में की गई है। निर्धारित कीमत से अधिक कीमत खर्च कर किट खरीदने वाले सात प्रधानों को नोटिस जारी किया गया है। मनीष मीना, मुख्य विकास अधिकारी ने कहा तीन सदस्यीय कमेटी को प्रकरण की जांच सौंपी गई है। सात ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किया है। टीम को जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा। अब तक संकलित किए गए सभी साक्ष्य जांच टीम को उपलब्ध कराए जाएंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.