• Mon. Feb 16th, 2026

मथुरा में सामने आया लड़कियों का समलैंगिग प्रकरण , गोरखपुर से चली आई मथुरा

ByVijay Singhal

Mar 3, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा । कहते हैं प्यार अंधा होता है यह ना उम्र देखा है और ना ही कोई सीमा प्यार माता-पिता बच्चों का भी होता है और प्रेमी प्रेमिका का भी प्यार होता है लेकिन अब आधुनिकता की दौड़ में एक नया ट्रेंड चल निकला है लड़की लड़की आपस में प्यार करने लगी है और यह उसे हद तक जाने लगी है की ना तो समाज की परवाह है और ना घर परिवार की न जाति की ना धर्म की। ऐसा ही एक समलैंगिंग का मामला कान्हा की नगरी में सामने आया जहां एक गोरखपुर की लड़की की दोस्ती इंस्टाग्राम पर मथुरा की दूसरी जाति की लड़की से हो गई और वह भाग कर यहां चली आई यहां दोनों सहेलियां परिजनों से छिपकर अलग मकान में रहने लगी लेकिन इसकी भनक गौ रक्षक दल के लोगों को लगी तो उन्होंने इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के सामने भी दोनों ही लड़कियां एक दूसरे के साथ रहने पर अ डी रही ब मुश्किल एक लड़की को उसके परिजनों को सोपा गया तो वहीं दूसरी लड़की ने कहा कि हम रहेंगे साथ और मरेंगे साथ आज नहीं तो कल हम कोर्ट मैरिज भी कर लेंगे।
कान्हा की नगरी को प्रेम की नगरी कहा जाता है लेकिन लोग इसे कलंकित करने से बाज नहीं आते यहां प्यार की कसमें खाई जाती हैं प्यार से लोग रहते भी हैं लेकिन यहां एक ऐसा अनोखा प्यार देखने को मिला जिसमें एक अल्पसंख्यक समुदाय की लड़की जो कि गोरखपुर के रहने वाली है 1 साल पहले उसकी दोस्ती मथुरा की रहने वाली बहुसंख्यक समाज की लड़की से हो गई। यह दोस्ती तीन दिन में ही प्यार में बदल गई और दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे दोनों के बीच साथ रहने की बात हुई तो अल्पसंख्यक समुदाय की लड़की गोरखपुर से मथुरा आ गई यहां उसकी सहेली जिससे वह बेइंतहा प्यार करती थी वह भी मिल गई और दोनों हाईवे थाना क्षेत्र अंतर्गत पन्ना पोखर चौकी स्थित एक मकान में रहने लगी 20 दिन तक जब वह उसे मकान में रही तो कुछ लोगों को इसकी भनक लगी और उन्होंने इसकी सूचना गौ रक्षक दल के लोगों को दी। शुक्रवार को गौ रक्षक दलों ने वहां पहुंचकर दोनों लड़कियों को पकड़ लिया और उनसे बातचीत की। इस बारे में उन्होंने पन्ना पोखर चौकी इंचार्ज को भी सूचित किया तो पुलिस वहां आ गई पुलिस दोनों को पड़कर चौकी पर ले आई या उनसे पूछताछ की गई तब पता चला कि दोनों लड़कियां आपस में इतना प्रेम करती है कि अलग होने की बात सुनने को तैयार नहीं थी मथुरा रहने वाली लड़की के परिजन भी चौकी पर पहुंच गए और उसको बहुत समझाया लेकिन लड़की का कहना था कि मैं जिऊंगी और मरुंगी उसके साथ। पुलिस व परिजनों ने उसे समझाया तो वह अपने परिजनों के साथ जाने को राजी हो गई लेकिन उसने कहा कि मुझे कैद ज्यादा दिन तक नहीं रख सकते हम दोनों साथ ही रहेंगे यह समाज प्यार का दुश्मन है और हम दोनों प्यार करते हैं हमें प्यार में कोई जुदा नहीं कर सकता।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.